HP 88A Toner Cartridge प्रिंट Light आ रहा है? जानें 7 मुख्य कारण और पक्के समाधान
क्या आपके HP 88A Toner Cartridge से हल्की या फीकी (Light/Faded) प्रिंटिंग आ रही है? इस सरल हिंदी गाइड में जाने मैग्नेटिक रोलर, ड्रम, रिफिल और सेटिंग्स से जुड़े सभी कारण व घर बैठे ठीक करने के आसान उपाय।
परिचय
यदि आप ऑफिस, दूकान या घर पर HP LaserJet सीरीज के किसी लोकप्रिय प्रिंटर (जैसे HP LaserJet P1007, P1008, M126nw) का उपयोग करते हैं तो आप HP 88A (CC388A) टोनर कार्ट्रिज से जरूर वाकिफ होंगे। यह कार्ट्रिज अपनी किफायती कीमत और शानदार प्रिंट क्वालिटी के लिए जाना जाता है। लेकिन कई बार अचानक या नए रिफिलिंग करवाने के बाद भी कागज पर अक्षर बहुत हल्के, धुंधले या फीके (Light/Faded Print) छापने लगते हैं।
अक्सर लोग इसे कार्ट्रिज ख़राब होने की निशानी मानकर तुरंत नया कार्ट्रिज खरीदने बाजार भागते हैं। लेकिन सच्चाई यह है की 90% मामलों में यह समस्या बहुत मामूली होती है, जिसे आप बिना एक भी रुपया खर्च किये या बहुत कम खर्च में घर पर ही ठीक कर सकते हैं। इस विस्तृत लेख में हम बेहद सरल भाषा में समझेंगे की आखिर HP 88A टोनर कार्ट्रिज में हल्की प्रिंटिंग क्यों आती है और इसे जड़ से कैसे खत्म किया जाए।
HP 88A टोनर कार्ट्रिज से हल्की प्रिंटिंग आने के 7 प्रमुख कारण
जब प्रिंटर कागज पर गहरे काले अक्षरों की जगह ग्रे (स्लेटी) या अधूरे अक्षर छापता है, तो इसके पीछे कार्ट्रिज, प्रिंटर के हार्डवेयर या सॉफ्टवेर सेटिंग्स की गलती हो सकती है। आइये हर कारण को बारीकी से समझते हैं :-
1. कार्ट्रिज में पाउडर का खत्म होना या जम जाना
यह सबसे आम कारण है। जब कार्ट्रिज के टैंक में स्याही (पाउडर) खत्म होने लगती है, तो प्रिंट धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। इसके अलावा यदि प्रिंटर लंबे समय तक बंद पड़ा रहे या नमी (Humidity) के संपर्क में आये तो अंदर मौजूद टोनर पाउडर में छोटी-छोटी गांठे (Clumps) बन जाती है और वह रोलर तक ठीक से नहीं पहुँच पाता।
2. मैग्नेटिक रोलर (Magnetic Roller) पर कार्बन की परत जमना
HP 88A कार्ट्रिज के अंदर एक मैग्नेटिक रोलर (डेवलपर रोलर) होता है, जिसका काम टैंक से टोनर पाउडर को खींचकर ड्रम तक पहुँचाना है। बार-बार रिफिलिंग करवाने या घटिया क्वालिटी का पाउडर इस्तेमाल करने से इस रोलर पर चिकनी काली परत जम जाती है। इससे रोलर की चुंबकीय शक्ति कम हो जाती है और कागज पर कम पाउडर ट्रांसफर होता है।
3. OPC Drum का घिस जाना
हरे या नीले रंग की चमकदार ट्यूब को OPC ड्रम कहते हैं। लेज़र बीम इसी ड्रम पर अक्षरों की आकृति बनाती है। हर ड्रम की एक निश्चित उम्र लगभग 2 से 3 रिफिल) होती है। जब ड्रम की ऊपरी कोटिंग घिस जाती है या उस पर बारीक खरोंच आ जाती है तो वह टोनर पाउडर को ठीक से नहीं पकड़ पाता और प्रिंट हल्का आने लगता है।
4. डॉक्टर ब्लेड (Doctor Blade) की खराबी या ढीलापन
मैग्नेटिक रोलर के ठीक ऊपर एक पतली धातु या प्लास्टिक की ब्लेड लगी होती है, जिसे डॉक्टर ब्लेड कहते हैं। यह तय करती है की मैग्नेटिक रोलर पर टोनर की कितनी मोटी परत चढ़ेगी। यदि यह ब्लेड मुड़ जाए या इसके किनारे पर कचरा फंस जाए तो रोलर पर बहुत कम पाउडर चढ़ता है, जिससे प्रिंट फीका हो जाता है।
5. पीसीआर (PCR Roller) का गंदा होना
ड्रम के ठीक ऊपर काले रंग का एक रबर रोलर होता है जिसे पीसीआर रोलर कहते हैं। यह ड्रम को चार्ज करने का काम करता है। यदि इस रबर रोलर पर सफेद कागज की धूल या पुराना टोनर चिपक जाए, तो चार्जिंग सही से नहीं होती और प्रिंटिंग की गहराई (डार्कनेस) खत्म हो जाती है।
6. प्रिंटर सेटिंग्स में 'Econo Mode' या 'Toner Save' का चालू होना
कई बार कार्ट्रिज बिल्कुल ठीक होता है, लेकिन कंप्यूटर या प्रिंटर की सेटिंग में Toner Save Mode ऑन रहता है। यह फीचर स्याही बचाने के लिए कागज़ पर जानबूझकर 30% से 40% कम टोनर डालता है, जिससे प्रिंट हल्का दिखता है।
7. लेज़र स्कैनर ग्लास (लेज़र स्कैनर यूनिट) पर धूल डस्ट जमना
प्रिंटर के अंदर जहाँ कार्ट्रिज लगाईं जाती है, उससे ठीक ऊपर लेज़र यूनिट का एक पतला शीशा होता है। समय के साथ प्रिंटर के अंदर उड़ने वाली टोनर डस्ट और धूल इस शीशे पर जम जाती है। इससे लेज़र किरणें कमजोर पड़ जाती है और ड्रम पर पूरी ताकत से इमेज नहीं बन पाती है।
HP 88A में हल्की प्रिंटिंग को ठीक करने के 6 आसान और उपयोगी समाधान
उपाय 1. कार्ट्रिज को बाहर निकालकर धीरे-धीरे से हिलाएं
01. प्रिंटर का फ्रंट कवर खोलें और HP 88A कार्ट्रिज को बाहर निकालें।
02. कार्ट्रिज को दोनों हाथों से पकड़े और दायें से बायें (Horizontally) 5 से 6 बार धीरे-धीरे हिलाएं।
03. कार्ट्रिज को वापस प्रिंटर में लगायें और एक टेक्स्ट प्रिंट निकालें। इससे कोनों में फंसा पाउडर बीच में आ जाएगा और अगले 50-100 पेज बिल्कुल डार्क निकलेंगे।
उपाय 2. कंप्यूटर से प्रिंट डेन्सिटी बढ़ाएं और EconoMode बंद करें
01. अपने कंप्यूटर में Control पैनल > Devices and Printers में जाएँ।
02. अपने HP प्रिंटर के आइकन पर राइट क्लिक करें और प्रिंटिंग Preferences चुनें।
03. पेपर क्वालिटी या फिनिशिंग टैब पर क्लिक करें।
04. यहाँ देखें की EconoMode या टोनर Save पर टिक तो नहीं लगा है। यदि टिक लगा है तो उसे हटा दें। (Uncheck करें)
05. वहीं पर प्रिंट Density का विकल्प ढूंढे और उसे 3 से बढ़ाकर 4 या 5 (डार्केस्ट) पर सेट करके अप्लाई कर दें।
उपाय 3. लेज़र स्कैनर ग्लास की सफाई करें
यदि नई कार्ट्रिज लगाने के बाद भी प्रिंट हल्का आ रहा है तो समस्या प्रिंटर के अंदर है :
01. प्रिंटर को बंद करें और बिजली का प्लग निकाल दें।
02. कार्ट्रिज को बाहर निकालें।
03. प्रिंटर के अंदर ऊपर देखें वहाँ आपको एक लम्बी संकरी पट्टी जैसा शीशा (स्कैनर ग्लास) दिखेगा।
04. एक सूखे साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से उस शीशे को हल्के हाथो से पोंछे। (गीले कपड़े या केमिकल का उपयोग बिल्कुल न करें)
उपाय 4. मैग्नेटिक रोलर और पीसीआर रोलर की सफाई करें
आप कार्ट्रिज खोलना जानते हैं या किसी तकनीशियन से रिफिल करवाते हैं :
01. कार्ट्रिज के दोनों हिस्सों को अलग करें।
02. काले रबर वाले PCR रोलर को सूखे कपडे या हल्के से साफ पानी से पोंछकर सुखाएं।
03. मैग्नेटिक रोलर की धातु की सतह को साफ सूती कपड़े से पोंछे ताकि उस पर जमी चिकनी परत हट जाए।
04. डॉक्टर ब्लेड के किनारे को भी सावधानी से साफ़ करें।
उपाय 5. पुराना OPC ड्रम बदलें
यदि कार्ट्रिज को 3 बार से ज्यादा रिफिल किया जा चूका है, तो सफाई से काम नहीं चलेगा। बाजार में HP 88A का नया OPC ड्रम मात्र रुपये 100 से 150 के बीच में मिल जाता है। नया OPC ड्रम लगाते ही आपकी प्रिंट क्वालिटी बिल्कुल नए ओरिजिनल कार्ट्रिज जैसे गहरी काली हो जायेगी।
उपाय 6. अच्छी क्वालिटी का टोनर पाउडर या नया कार्ट्रिज उपयोग करें
यदि भरोसेमंद ब्रांड का अल्ट्रा ब्लैक टोनर पाउडर ही डलवाएं। सस्ता और लोकल पाउडर मैग्नेटिक रोलर को ख़राब कर देता है।
