लेजर प्रिंटर में PCR Roller क्या है?
परिचय
लेजर प्रिंटर में अच्छी और स्पष्ट प्रिंट क्वालिटी के लिए केवल टोनर पाउडर और OPC Drum ही महत्वपूर्ण नहीं होते बल्कि PCR Roller को प्राइमरी चार्ज रोलर भी कहा जाता है। यह कार्ट्रिज में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह टोनर कार्ट्रिज के अंदर लगा एक छोटा सा है लेकिन बहुत जरूरी पार्ट होता है। OPC Drum की सतह पर सही विद्युत चार्ज बनाए रखने में मदद करता है।
यदि PCR Roller गंदा खराब या अच्छे तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो प्रिंट में ग्रे बैकग्राउंड, ब्लैक डॉट, रिपीटिंग मार्क्स, लाइट प्रिंट या अनइवन प्रिंटिंग जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती है।
इस लेख में हम जानेंगे कि PCR Roller क्या है यह कैसे काम करता है, खराब होने के लक्षण क्या है, इसकी सफाई कैसे करें और इसको कब बदलना चाहिए।
PCR Roller रोलर क्या है?
PCR का पूरा नाम प्राइमरी चार्ज रोलर है। यह लेजर प्रिंटर के टोनर कार्ट्रिज के अंदर मौजूद एक रोलर होता है। PCR Roller आम तौर पर OPC Drum के पास लगा होता है और इसका मुख्य काम OPC Drum की सतह पर एक समान विद्युत चार्ज बनाना होता है।
PCR Roller, OPC Drum को चार्ज करता है Laser इमेज बनाता है Toner इमेज तैयार होती है पेपर पर प्रिंट आता है।
PCR रोलर के सही तरीके से काम करने पर OPC Drum की सतह पर नियंत्रित और सामान चार्ज रहता है। जिससे प्रिंट की गुणवत्ता बहुत अच्छी बनी रहती है।
पीसीआर रोलर कहाँ लगा होता है?
PCR Roller टोनर कार्ट्रिज के अंदर OPC Drum के पास लगा रहता है। एक सामान्य लेजर टोनर कार्ट्रिज में आपको बहुत महत्वपूर्ण पार्ट मिलते हैं :-
टोनर पाउडर
OPC Drum
PCR Roller
Magnetic Roller
Doctor Blade
Waste Toner Chamber
Smart Chip
सभी पार्ट्स का अपना अलग-अलग काम होता है। PCR Roller और OPC Drum एक दूसरे के बहुत करीब होते हैं। इसलिए रोलर की सफाई और हैंडलिंग में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
PCR Roller रोलर कैसे काम करता है?
लेजर प्रिंटिंग प्रोसेस में PCR रोलर की भूमिका को सरल भाषा में समझते हैं।
OPC Drum को चार्ज करना
जब प्रिंटर काम करना शुरू करता है तो PCR Roller और OPC Drum की सतह पर एक नियंत्रित इलेक्ट्रिकल
चार्ज देता है।
लेज़र बीम इमेज बनाती है
इसके बाद लेजर बीम OPC Drum की सतह से उन हिस्सों को एक्सपोज करती है जहां प्रिंट इमेज तैयार होती है।
टोनर ड्रम पर चिपकता है
मैग्नेटिक रोलर और टोनर सिस्टम की मदद से टोनर पाउडर OPC Drum पर बनी इलेक्ट्रोस्टेटिक इमेज के अनुसार पहुंचता है।
इमेज पेपर पर ट्रांसफर होती है
इसके बाद टोनर इमेज पेपर पर ट्रांसफर होती है।
फ्यूजर टोनर को फिक्स करता है
और अंत में फ्यूजर यूनिट हीट और प्रेशर की मदद से टोनर को पेपर पर स्थाई रूप से फिक्स कर देती है।
इस पूरी प्रक्रिया में PCR Roller शुरुआत के महत्वपूर्ण चार्जिंग स्टेज में अच्छी भूमिका निभाता है।
PCR Roller रोलर का मुख्य काम क्या है?
PCR Roller के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है :-
OPC Drum को चार्ज करना
यह OPC Drum की सरफेस को आवश्यक इलेक्ट्रिकल चार्ज देने में सुचारु रूप से मदद करता है।
ड्रम को यूनिफॉर्म चार्ज देना
PCR Roller का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ड्रम पर चार्ज को समान रूप से मेंटेन करना है।
प्रीवियस इमेज को इमेज को इरेस करने में सहायता
प्रिंटिंग साइकिल के दौरान OPC Drum पर मौजूद पिछले चार्ज को रिसेट करने की प्रक्रिया में भी पीसीआर
सिस्टम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रिंट क्वालिटी को प्रभावित करना
यदि PCR Roller ठीक प्रकार से चार्ज नहीं कर रहा है तो प्रिंट क्वालिटी में सीधा असर प्रभाव पड़ सकता है।
खराब PCR Roller के लक्षण
PCR Roller में कुछ समस्या होने पर प्रिंट में कई प्रकार के डिफेक्ट्स दिखाई दे सकते हैं।
ग्रे बैकग्राउंड
पेपर के सफेद हिस्से पर हल्का ग्रे या धुंधला बैकग्राउंड दिखाई दे सकता है।
ब्लैक डॉट
पेज पर छोटे-छोटे ब्लैक डॉट दिखाई दे सकते हैं।
रिपीटिंग मार्क्स
एक निश्चित दूरी पर बार-बार समान मार्क्स दिखाई देना कार्ट्रिज के किसी रोटेटिंग कंपोनेंट की समस्या का संकेत
हो सकता है। जबकि केवल इस लक्षण से PCR Roller को गलत ठहराना सही नहीं है।
अनइवन प्रिंटिंग
कहीं प्रिंट डार्क और कहीं हल्का दिखाई दे सकता है।
लाइट प्रिंट
कुछ परिस्थितियों में खराब या कॉन्टैमिनेटेड PCR Roller लाइट प्रिंट की समस्या में सहायता कर सकता है,
परन्तु लाइट प्रिंटिंग का कारण केवल PCR Roller नहीं होता। Low Toner , Magnetic Roller, Doctor Blade,
OPC Drum और कार्ट्रिज कंपोनेंट्स भी इसके प्रमुख कारन हो सकते है।
बैकग्राउंड टोनर
यदि चार्जिंग सिस्टम ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है तो अनवांटेड टोनर बैकग्राउंड में दिखाई दे सकता है।
PCR Roller खराब क्यों होता है?
PCR Roller खराब या कॉन्टैमिनेटेड होने के बहुत कुछ कारण हो सकते हैं।
टोनर डस्ट
टोनर पाउडर की धूल या डस्ट PCR Roller की सतह पर जमा हो सकती है।
हाथ लगाने से
PCR Roller की वर्किंग सरफेस को हाथ से छूने पर स्किन तेल और मॉइस्चर लग सकता है।
गलत क्लीनिंग
गलत केमिकल या कठोर कपड़े से क्लीनिंग करने पर रोलर की सतह खराब भी हो सकती है।
लंबे समय तक उपयोग
लगातार इस्तेमाल से PCR Roller की सरफेस प्रॉपर्टीज धीरे-धीरे बहुत खराब हो सकती है।
खराब टोनर
लो क्वालिटी या इनकम्पेटिबल टोनर कार्ट्रिज कॉम्पोनेंट्स को प्रभावित कर सकता है।
कार्ट्रिज की गलत स्टोरेज
बहुत अधिक गर्मी नमी या धूल डस्ट वाली जगह पर कार्ट्रिज रखने से कॉम्पोनेंट्स प्रभावित हो सकते हैं।
पीसीआर रोलर की सफाई कैसे करें?
यदि PCR Roller केवल टोनर डस्ट या हल्की कॉन्टेमिनेशन के कारण समस्या दे रहा है, तो ट्रेंड तकनीशियन
से इसकी क्लीनिंग करवा सकते है।
क्लीनिंग के दौरान ध्यान रखें :
✅ प्रिंटर बंद करें।
✅ टोनर कार्ट्रिज को बाहर निकालें।
✅ कार्ट्रिज कार्ट्रिज को साफ जगह पर रखें।
✅ PCR Roller को सावधानी से निकले। यदि कार्ट्रिज डिजाइन इसकी अनुमति देता हो।
✅ रोलर की सरफेस को उपयुक्त टोनर कार्टेज क्लीनिंग मेथड से साफ करें।
✅ रोलर को पूरी तरह सूखने दें।
✅ रोलर की वर्किंग सरफेस को हाथ से न छुवें।
✅ रोलर को सही पोजीशन में वापस लगाएं।
✅ कार्ट्रिज को प्रिंटर में इंस्टॉल करके टेस्ट प्रिंट करें।
आवश्यक महत्वपूर्ण सावधानी
PCR Roller को पानी से या सामान्य हाउसहोल्ड क्लीनर, सैनिटाइजर या किसी भी अनभिज्ञ केमिकल से साफ
नहीं करना चाहिए। गलत क्लीनिंग से रोलर की कंडक्टिव सरफेस खराब हो सकती है और प्रिंट क्वालिटी और भी
खराब हो सकती है।
PCR Roller को हाथ से क्यों नहीं छूना चाहिए?
PCR Roller की सरफेस बहुत महत्वपूर्ण होती है। उंगलियों पर मौजूद आयल, स्वीट, मॉइश्चर, डस्ट, रोलर की सरफेस पर जमा हो सकते हैं। इसलिए PCR Roller को संभालते समय उसकी वर्किंग सरफेस को सीधे हाथ से छूने से बचना चाहिए।
PCR Roller और Magnetic Roller में अंतर
दोनों रोलर कार्ट्रिज कार्टेज में होते हैं लेकिन उनके काम अलग होते है। PCR Roller का मुख्य कार्य OPC Drum की चार्जिंग प्रक्रिया में मदद करना होता है।
मैग्नेटिक रोलर टोनर पाउडर को डेवलपर सिस्टम के माध्यम से OPC Drum तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
PCR Roller = चार्जिंग
Magnetic Roller = टोनर डेवलपमेंट
PCR Roller रोलर कब बदलना चाहिए ?
PCR Roller रोलर को बदलने पर विचार किया जा सकता है। जब क्लीनिंग के बाद भी समस्या बनी रहे। रोलर की सरफेस डैमेज हो। रोलर की कंडक्टिव कोटिंग सरफेस खराब हो गया हो। बार-बार बैकग्राउंड या चार्जिंग रिलेटेड डिफेक्ट्स वापस आ रहे हो। यदि रोलर फिजिकल डैमेज है तो क्लीनिंग करने के बजाय रिप्लेसमेंट अधिक उचित हो सकता है।
नया PCR Roller रोलर लगाते समय सावधानियां
नया PCR रोलर इंस्टॉल करते समय रोलर को साफ हाथ या उचित ग्लव्स से पहनकर छुएं। वर्किंग सरफेस को न छुए। रोलर पर स्क्रैच को न आने दें। रोलर को सही दिशा और स्थिति लगाएं। कार्ट्रिज के अंदर टोनर कॉन्टेमिनेशन को अवश्य साफ करें और इंस्टॉलेशन के बाद टेस्ट पेज प्रिंट करें।
PCR Roller की समस्या से बचने के तरीके
PCR Roller की लाइफ और प्रिंट क्वालिटी को बेहतर रखने के लिए अच्छी क्वालिटी का टोनर इस्तेमाल करें। टोनर कार्ट्रिज को ड्राई और धूल डस्ट फ्री जगह में रखें। कार्ट्रिज को ज्यादा खोलने से बचें। PCR Roller को सीधे हाथ से न छुएं। OPC Drum को स्क्रैच न करें। कार्ट्रिज को ज्यादा गर्मी से बचाए। प्रिंटर और कार्ट्रिज की नियमित जाँच करें। Refilling के दौरान ट्रेंड तकनीशियन की मदद ले।
क्या हर हल्के प्रिंट की समस्या PCR Roller के कारण होती है?
नहीं यह एक बहुत महत्वपूर्ण बात है। लाइट प्रिंट के कई कारण हो सकते हैं। टोनर कम होना, खराब टोनर पाउडर, मैग्नेटिक रोलर की समस्या, डॉक्टर ब्लेड की समस्या, OPC Drum की समस्या, PCR Roller की समस्या आदि। इसलिए सही उपचार के बिना PCR Roller को बदलना जरूरी नहीं है।
लेजर प्रिंटर में PCR Roller का महत्व
PCR Roller आकार में छोटा होता है लेकिन लेजर प्रिंटिंग प्रोसेस में इसकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि OPC Drum को सही इलेक्ट्रिकल चार्ज नहीं मिलता तो आगे की इमेजिंग और टोनर डेवलपमेंट प्रोसेस प्रभावित हो सकती है। अतः अच्छी क्वालिटी के लेजर प्रिंट के लिए Toner, OPC Drum, PCR Roller और अन्य कार्ट्रिज कॉम्पोनेंट्स का सही कंडीशन में होना बहुत ही जरूरी है।
निष्कर्ष
PCR Roller लेजर प्रिंटर टोनर कार्ट्रिज का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट्स है। इसका मुख्य काम OPC Drum की सरफेस पर नियंत्रित इलेक्ट्रिकल चार्ज बनाए रखने में मदद करना है। PCR Roller गंदा डैमेज या खराब होने पर ग्रे बैकग्राउंड, अनइवन प्रिंट, अनवांटेड मार्क्स और अन्य प्रिंट क्वालिटी प्रॉब्लम्स दिखाई दे सकती है। जबकि इन समस्याओं का कारण केवल PCR Roller ही हो यह जरूरी नहीं है इसलिए PCR Roller की समस्या होने पर OPC Drum, Magnetic Roller, Doctor Blade, Toner और प्रिंटर के अन्य कॉम्पोनेंट्स की भी जांच करनी चाहिए सही क्लीनिंग उचित हैंडलिंग और समय पर रिप्लेसमेंट से टोनर कार्टेज की परफॉर्मेंस और प्रिंट क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है।

