> Monochrome Laser Printer कैसे काम करता है? पूरी जानकारी

Monochrome Laser Printer कैसे काम करता है? पूरी जानकारी

Monochrome Laser Printer कैसे काम करता है?

Monochrome Laser Printer की Working Process


Monochrome Laser Printer एक इलेक्ट्रॉनिक लेज़र प्रिंटर है जो लेजर तकनीक और टोनर पाउडर की मदद से काले और सफेद डॉक्यूमेंट प्रिंट करने में सक्षम होता है। यह कई चरणों में अपनी प्रक्रिया पूरा करता है।

1. प्रिंट कमांड: सबसे पहले कंप्यूटर या मोबाइल से प्रिंट कमांड दिया जाता है। प्रिंटर इस डॉक्यूमेंट को प्रोसेस करता है।

2. लेजर बीम: प्रिंटर के अंदर लेजर बीम और ड्रम की सतह पर डॉक्यूमेंट की छायाचित्र इमेज पूर्ण रूप से बनती है और ड्रम पर इलेक्ट्रिकल चार्ज की सहायता से प्रिंट का रूप रेखा तैयार होता है।

3. टोनर पाउडर: टोनर कार्ट्रिज में मौजूद काला पाउडर ड्रम के उन हिस्सों पर चिपकता है, जहाँ पर प्रिंट की छवि बनी होती है।

4. पेपर ट्रांसफर: पेपर ड्रम के पास से गुजरता है। टोनर पाउडर ड्रम से कागज पर स्थानांतरित/ट्रांसफर हो जाता है।

5. फ्यूजिंग: पेपर फ्यूजर यूनिट से गुजरता है। गर्मी और अतिरिक्त दबाव की मदद से टोनर पाउडर कागज पर पूर्ण रूप से पेपर पर चिपक जाता है।

6. प्रिंट आउट: अंत में पेपर प्रिंटर से बाहर निकलता है और आपका स्पष्ट क्लीन एवं शानदार ब्लैक एंड व्हाइट डॉक्यूमेंट तैयार हो जाता है।

निष्कर्ष

Monochrome Laser Printer एक तेज और प्रभावी प्रिंटिंग तकनीक पर काम करता है, जिसमें लेजर बीम, OPC Drum, Toner Cartridge, Transfer और Fuser Unit मिलकर प्रिंट तैयार करते हैं। इसमें टोनर पाउडर का उपयोग काले और सफेद डॉक्यूमेंट को स्पष्ट और अच्छी क्वालिटी में प्रिंट किया जाता है।

इसकी पूरी प्रक्रिया प्रिंट कमांड से शुरू होकर लेजर द्वारा इमेज बनाने, टोनर को ड्रम पर चिपकाने, टोनर को पेपर पर ट्रांसफर करने और अंत में फ्यूजर यूनिट की मदद से टोनर को पेपर पर स्थायी रूप से फिक्स करने तक चलती है।


 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने