टोनर कार्ट्रिज की जरुरी समस्यायें
परिचय
टोनर कार्ट्रिज के ख़राब होने की सबसे जरुरी वजह है, ड्रम यूनिट से जुड़ी समस्याएँ होती हैं। ड्रम में एक वाइपर ब्लेड होता है। जिसको क्लीनिंग ब्लेड भी कहते है। जो सतह, पेपर और ट्रांसफर बेल्ट से अतिरिक्त टोनर को हटाने का काम करता है। ड्रम में एक वाइपर ब्लेड होता है। जब OPC ड्रम यूनिट और उसके सभी पार्ट्स सही हालत में नहीं होते हैं, तो प्रिंट की क्वालिटी कुछ ख़राब हो जाती है।
लेज़र प्रिंटर में अच्छी और साफ़ प्रिंटिंग के लिए टोनर कार्ट्रिज बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि टोनर कार्ट्रिज में कोई समस्या आ गया है तो प्रिंट फीका, धुंदला, काला, धब्बेदार या लाइन वाला आ सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं है। कई बार प्रिंटर में Toner Low, Replace Toner या कार्ट्रिज Not Detected जैसे सन्देश प्राप्त होते है। अच्छी बात यह है की टोनर कार्ट्रिज की ज्यादातर सामान्य समस्यायें को समय पर देखकर आसानी से ठीक कर सकते है। इस लेख में हम टोनर कार्ट्रिज की जरुरी समस्यायें और उनके कारण, पहचान कर और आसान समाधान को सरल हिंदी में समझेंगे।
टोनर कार्ट्रिज क्या है?
टोनर कार्ट्रिज लेज़र प्रिंटर का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें बहुत बारीक़ टोनर पाउडर होता है, जिसका उपयोग पेपर पर टेक्स्ट और इमेज प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है। जब कंप्यूटर या मोबाइल से प्रिंट कमांड दिया जाता है, तो प्रिंटर इलेक्ट्रॉनिक डेटा के अनुसार छाया चित्र बनाता है। इसके बाद टोनर पाउडर को पेपर/कागज पर सही स्थान पर लगाया जाता है और फ्यूज़र यूनिट गर्मी तथा दबाव की मदद से टोनर को कागज पर स्थाई रूप से फिक्स कर देता है। अतः टोनर कार्ट्रिज सही स्थिति में नहीं है तो प्रिंट की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
टोनर कार्ट्रिज की 10 सामान्य समस्याएँ
1. प्रिंट बहुत फीका आना
टोनर कार्ट्रिज की सबसे जरुरी समस्या में से एक है। इसमें प्रिंट तो निकलता है परन्तु अक्षर बहुत कम दिखाई देता है।
कारण :
✅ कार्ट्रिज में टोनर कम होना
✅ टोनर पाउडर का सही तरीके से वितरित न होना
✅ कार्ट्रिज पुराना होना
✅ खराब या गुणवत्ता वाला टोनर न होना
✅ ड्रम की समस्या
उपचार :
सबसे पहले प्रिंटर में टोनर लेवल देखें। यदि टोनर कम है तो कार्ट्रिज को बदलना या रिफिल करवाना पड़ सकता है। यदि कार्ट्रिज लगाने के बाद भी प्रिंट काफी फीका आता है तो प्रिंटर के ड्रम और क्लीनिंग ब्लेड की जाँच करें।
2. प्रिंट में काली लाइन आना
यदि सभी पेज पर एक या कई लंबी काली लाइन आती है तो कार्ट्रिज या ड्रम से जुडी प्रॉब्लम हो सकती है।
कारण
✅ ड्रम पर खरोंच
✅ ड्रम पर टोनर जमा होना
✅ कार्ट्रिज की ठीक ढंग से सफाई न होना
✅ ब्लेड में समस्या
✅ कार्ट्रिज का ख़राब होना
उपचार
कार्ट्रिज को निकाल कर सावधानी से देखें। ड्रम की सतह को हाथ से न छुएँ। अगर समस्या बराबर बनी रहती है तो कार्ट्रिज की सर्विस करवायें या नया कार्ट्रिज लगाकर चेक करें। जिससे प्रिंट की प्रॉब्लम सॉल्व हो सकती है।
3. प्रिंट में छोटे डॉट या स्पॉट आना
वैसे प्रिंटेड पेज पर छोटे -छोटे काले डॉट दिखाई देते हैं। यह समस्या विशेष रूप से तब परेशान करती है जब आपको ऑफिस डॉक्यूमेंट या महत्वपूर्ण रिपोर्ट आदि प्रिंट करनी होती है।
कारण
✅ कार्ट्रिज से टोनर लीक होना
✅ ख़राब टोनर
✅ ड्रम पर गंदगी
✅ पेपर पर डस्ट
✅ कार्ट्रिज के अंदर टोनर का सही से न फैलना
उपचार
प्रिंटर और कार्ट्रिज की सफाई अच्छे से करें। पेपर अच्छी GSM का उपयोग करें। अगर सभी पेज पर एक ही जगह डॉट आ रहा है तो ड्रम या कार्ट्रिज की जांच अवश्य करें।
4. प्रिंट के कुछ हिस्से गायब होना
कभी - कभी प्रिंटेड पेज में कुछ अक्षर या लाइन गायब हो जाती है। ऐसा लगता है की जैसे प्रिंटर ने पेज का कुछ हिस्सा अच्छे से प्रिंट ही नहीं किया है।
कारण
✅ टोनर का कम होना
✅ कार्ट्रिज में टोनर का अच्छे से न फैलना
✅ ड्रम की खराबी होना
✅ प्रिंटर के अंदर धूल डस्ट
✅ खराब कार्ट्रिज
यदि कार्ट्रिज को हल्के से हिलाने के बाद कुछ समय के लिए प्रिंट अच्छा हो जाता है तो यह टोनर वितरण से जुडी आम समस्या हो सकती है। टोनर कार्ट्रिज को बार - बार हिला कर प्रिंट निकलना अच्छा नहीं है।
5. टोनर कार्ट्रिज से पाउडर लीक होना
कार्ट्रिज से टोनर पाउडर बाहर निकलना यह एक बड़ी समस्या है। इससे प्रिंटर के अंदर टोनर फैल सकता है और प्रिंटर में काफी परेशानी आ सकता है।
कारण
✅ कार्ट्रिज का टूटना
✅ ख़राब सील
✅ कार्ट्रिज रिफिल अच्छे से न होना
✅ कार्ट्रिज को गलत तरीके से हैंडल करना
✅ कार्ट्रिज का बहुत ही पुराना होना
उपचार
लीक कर रहे कार्ट्रिज को प्रिंटर से निकालें। प्रिंटर के अंदर जमा टोनर की सफाई अवश्य करें। यदि कार्ट्रिज क्षतिग्रस्त है तो उसे बदल देना ही उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
6. पूरे पेपर पर हल्का काला या ग्रे बैकग्राउंड आना
अगर सफ़ेद पेपर पर हल्की काली या ग्रे की परत दिखाई देती है तो इसे बैकग्राउंड शेडिंग भी कहा जाता है।
कारण
✅ ख़राब टोनर
✅ ड्रम की समस्या
✅ ख़राब चार्जिंग रोलर
✅ कार्ट्रिज का अधिक पुराना होना
✅ रिफिलिंग सही से न होना
✅ प्रिंटर के अंदर डस्ट का होना
इस स्थिति में केवल टोनर बदलने से समस्या ठीक नहीं होती। बल्कि कार्ट्रिज और प्रिंटर दोनों को चेक करना जरुरी है।
7. टेक्स्ट बहुत मोटा या बहुत गहरा आना
कभी-कभी अक्षर सामान्य से ज्यादा मोटे और गहरे दिखाई देते हैं। इससे प्रिंट की सुंदरता और सही प्रिंट भी प्रभावित हो सकती है।
कारण
✅ अत्यधिक टोनर
✅ दूसरे मॉडल का टोनर उपयोग करना
✅ ख़राब ड्रम
✅ प्रिंटर सेटिंग की समस्या
✅ कार्ट्रिज का ठीक न होना
पहले प्रिंटर की प्रिंट क्वालिटी और पेपर टाइप सेटिंग अच्छे से देखें। यदि सेटिंग सही है और समस्या बनी रहती है तो कार्ट्रिज को अवश्य चेक करें।
8. "Toner Low" या "Replace Toner" जैसे संदेश आना
प्रिंटर की स्क्रीन पर टोनर Low दिखाई देने का मतलब है की प्रिंटर टोनर कम होने का इशारा कर रहा है। वहीं Replace Toner का अर्थ सामान्यतः कार्ट्रिज बदलने की आवश्यकता से संबंधित आवश्यक होता है। जबकि अलग - अलग प्रिंटर मॉडल में चेतावनी देने का तरीका अलग भी हो सकता है। यदि प्रिंट ठीक आ रहा है तो घबराने की जरुरत नहीं है, फिर भी नया कार्ट्रिज पहले से रखना आपके लिए उपयोगी होता है, खासकर ऑफिस या दुकान में जहाँ लगातार प्रिंटिंग की जरुरत बनी होती है।
9. प्रिंटर कार्ट्रिज को पहचान नहीं पा रहा
कभी-कभी नया कार्ट्रिज को लगाने के बाद भी प्रिंटर उसे तुरंत पहचान नहीं पाता। आपके स्क्रीन पर इस प्रकार के संदेश आ सकते हैं :-
✅ कार्ट्रिज नॉट डिटेक्ट
✅ टोनर कार्ट्रिज एरर
✅ रिप्लेस कार्ट्रिज
✅ कार्ट्रिज एरर
कारण
प्रिंटर में कार्ट्रिज सही तरीके से नहीं बैठा है
प्रिंटर और कार्ट्रिज की कम्पेटिबिलिटी सही नहीं है
चिप पर धूल/डस्ट गंदगी या ख़राब हो गया है
दूसरे मॉडल का कार्ट्रिज लगाया गया है
उपचार
प्रिंटर बंद करके कार्ट्रिज को निकालें और दोबारा अच्छे तरीके से कार्ट्रिज को लगायें। यह भी जाँच करें की कार्ट्रिज आपके प्रिंटर मॉडल के लिए कम्पेटिबल है।
10. प्रिंट क्वालिटी बार-बार ख़राब होना
अगर हर बार नया कार्ट्रिज लगाने के बाद भी प्रिंट ख़राब आता है तो समस्या केवल कार्ट्रिज में नहीं हो सकती।
कारण
✅ प्रिंटर कार्ट्रिज का ड्रम
✅ Fuser Unit
✅ लेज़र स्कैनर
✅ पेपर का GSM ठीक न होना
✅ प्रिंटर के अंदर डस्ट
उपचार
ऐसी परिस्थिति में किसी अच्छे तकनीशियन से प्रिंटर को पूरा चेक करवाना ही उचित है।
टोनर कार्ट्रिज की समस्या के मुख्य कारण
1. कम गुणवत्ता वाला टोनर
बहुत सस्ता या ख़राब गुणवत्ता वाला टोनर प्रिंट को प्रभावित कर सकता है। अतः केवल कीमत देखकर कार्ट्रिज खरीदना सही नहीं है।
2. पुराना कार्ट्रिज
ज्यादा समय तक उपयोग किये गए कार्ट्रिज के अंदर ड्रम, ब्लेड और दूसरे पार्ट्स ख़राब हो सकते हैं।
3. गलत रिफिल
अच्छे तरीके से ना की गई रिफिलिंग से लीकेज, हल्की प्रिंटिंग और बैकग्राउंड शेडिंग जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं।
4. गलत कार्ट्रिज का होना
सभी कार्ट्रिज हर प्रिंटर में काम नहीं करता। खरीदने से पहले प्रिंटर मॉडल और कार्ट्रिज मॉडल की कम्पेटिबिलिटी चेक जरूर करें।
5. धूल और नमी से बचाएं
प्रिंटर को बहुत अधिक धूल या नमी वाली जगह में न रखें नहीं तो प्रिंटिंग प्रभावित हो सकती है।
निष्कर्ष
टोनर कार्ट्रिज लेज़र प्रिंटर की प्रिंट क्वालिटी में आवश्यक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हल्की प्रिंटिंग, काली लाइन, डॉट्स, टोनर लीक, बैकग्राउंड शेडिंग और कार्ट्रिज प्रॉब्लम जैसी जरुरी समस्या आती है। इस समस्या का सही समाधान करना बहुत जरुरी है। जब हम उसके कारण को समझ जाएँ। हर ख़राब प्रिंट का यह मतलब नहीं निकलना चाहिए की तुरंत नया कार्ट्रिज लगाएं। कभी -कभी समस्या केवल सफाई, गलत इंस्टालेशन, ख़राब पेपर या प्रिंटर सेटिंग्स की वजह से भी आ सकती है।
पहले समस्या की पहचान करें और कार्ट्रिज की अवश्य जांच करें और कार्ट्रिज बदलें। अपने प्रिंटर मॉडल के लिए सही और अच्छी गुणवत्ता वाला टोनर कार्ट्रिज का उपयोग करें।
Affiliate Disclosure
इस लेख में दिया गए कुछ प्रोडक्ट लिंक्स एफिलिएट लिंक्स हो सकते हैं। यदि आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के कमिशन मिल सकता है।
