Laser Printer Cleaning Blade क्या है?
Laser Printer Cleaning Blade लेज़र प्रिंट के Imaging System का एक महत्वपूर्ण पार्ट है। इसे कई बार वाइपर ब्लेड या OPC Drum क्लीनिंग ब्लेड के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्या काम OPC Drum की सतह पर बचा हुआ अतिरिक्त toner हटाना होता है और Drum को अगली प्रिंट साइकिल के लिए साफ़ रखना होता है। Cleaning Blade सही तरीके से काम नहीं करता है, तो प्रिंट में काली लाइन, धब्बे, ग्रे बैकग्राउंड, Repeating मार्क्स और टोनर लीकेज जैसी समस्याएं दिखाई देती है। अतः Laser Printer की प्रिंट क्वालिटी बनायें रखने में Cleaning Blade की भूमिका अहम होती है।
इस लेख में हम जान पाएंगे की Laser Printer Cleaning Blade क्या है, कैसे काम करता है, इसके प्रकार, खराब होने के लक्षण, ख़राब होने के कारण, इसे बदलने की प्रक्रिया और इसको लंबे समय तक सही रखने के तरीके कौन-कौन से है।
Laser Printer Cleaning Blade क्या है?
Laser Printer Cleaning Blade एक पतली और लचीली ब्लेड होती है, जो सामान्यतः OPC Drum के संपर्क में रहती है। प्रिंटिंग प्रोसेस के दौरान OPC Drum पर टोनर की इमेज बनती है और वह टोनर पेपर पर ट्रांसफर होता है। पेपर पर टोनर ट्रांसफर होने के बाद भी Drum की सतह पर कुछ टोनर पार्टिकल्स बचे रह जाते हैं। इन्हे हटाने का काम Cleaning Blade करती है।
Laser Printer Cleaning Blade का मुख्य काम
Cleaning Blade के कई सारे महत्वपूर्ण कार्य होते है।
01. OPC Drum को साफ़ करना :-
प्रिंटिंग के बाद OPC Drum पर बचा हुआ टोनर Laser Printer Cleaning Blade द्वारा हटाया जाता है।
02. एक्सेस टोनर हटाना :-
ड्रम पर अतिरिक्त टोनर रह जाये तो अगली प्रिंट cycle में वह पेपर पर अनवांटेड मार्क्स बना सकता है। Cleaning Blade इस अतिरिक्त टोनर को हटाने में मदद करता है।
03. प्रिंट क्वालिटी बनाये रखना :-
सही Laser Printer Cleaning Blade Drum को साफ़ रखती है, जिससे प्रिंट क्वालिटी सही बानी रहती है।
04. Repating मार्क्स को काम करना :-
Drum की सतह पर टोनर जमा होता रहे तो पेपर पर बार -बार एक ही जैसे मार्क्स दिखाई देता रहता है और सही Cleaning Blade इस प्रॉब्लम को रोकने में मदद करती है।
05. Waste Toner Management :-
Blade द्वारा हटाया गया टोनर waste टोनर में चला जाता है. इस तरह इस्तेमाल किये गए टोनर को प्रिंटिंग क्षेत्र से अलग रखा जाता है।
Laser Printer में Cleaning Blade कैसे काम करती है?
Laser Printer Cleaning Blade के काम को जानने के लिए Laser प्रिंटिंग प्रोसेस को जानना बहुत जरुरी है। सबसे पहले लेज़र प्रिंटर का OPC Drum इलेक्ट्रोस्टेटिक चार्ज प्राप्त करता है। लेज़र बीम ड्रम पर इमेज पैटर्न बनाता है इसके बाद टोनर कार्ट्रिज से टोनर पार्टिकल्स ड्रम के इमेज क्षेत्र पर पहुँचता है। इसके बाद ड्रम पेपर के संपर्क में आता है और टोनर पेपर पर ट्रांसफर हो जाता है। जबकि टोनर का सौ प्रतिशत हिस्सा पेपर पर ट्रांसफर नहीं होता। कुछ टोनर पार्टिकल्स ड्रम पर रह जाते हैं। यहीं पर Cleaning Blade काम करती है।
ब्लेड ड्रम की सतह के संपर्क में रहकर बचे हुये टोनर को स्क्रैप करती है। यह टोनर waste Toner Chamber में जमा होता है। इसके बाद क्लीन ड्रम दूसरी प्रिंटिंग cycle के लिए तैयार हो जाता है।
क्लीनिंग ब्लेड और OPC Drum का क्या संबंध है?
Cleaning Blade और OPC Drum एक दूसरे से सीधे हुए रहते है। OPC Drum पर टोनर इमेज बनती है, लेकिन क्लीनिंग ब्लेड ड्रम पर बचा हुआ टोनर हटाती है। अगर ब्लेड ज्यादा कठोर हो, सही एंगल पर लगी न हो या ख़राब क्वालिटी की हो तो यह OPC Drum की सरफेस को भी नुक्सान पंहुचा सकती है। दूसरी और ब्लेड ज्यादा घिस गई हो या उसकी edge खराब हो गई हो तो वह Drum से टोनर ठीक तरह से नहीं हटा पायेगी।
Laser Printer में Cleaning Blade ख़राब होने के मुख्य लक्षण
01. प्रिंट पर काली लाइन दिखाई देना :-
यदि Cleaning Blade Drum की surface को सही तरीके से साफ नहीं कर रही है तो पेपर पर काला लाइन या डार्क एरिया दिखाई दे सकता है।
02. ग्रे बैकग्राउंड :-
पूरे पेपर पर हल्का ग्रे या गंदी बैकग्राउंड दिखाई देना भी ड्रम क्लीनिंग सिस्टम की समस्या का संकेत हो सकता है। ग्रे बैकग्राउंड केवल क्लीनिंग ब्लेड की वजह से नहीं होता। Toner, Drum, Developer या अन्य कंपोनेंट्स भी इसके प्रमुख कारन हो सकते हैं।
03. Repeating Marks :-
यदि पेपर पर एक निश्चित दुरी पर बार -बार एक जैसा मार्क दिखाई देता है, तो OPC Drum या उसके सम्बंधित कंपोनेंट्स की जाँच करनी चाहिए।
04. Toner Smearing :-
प्रिंट को छूने पर टोनर फ़ैल रहा हो या आसानी से मिट रहा हो तो कार्ट्रिज में कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। Cleaning Blade उसमे से एक कारण हो सकता है।
05. Toner Leakage :-
कार्ट्रिज से टोनर बाहर निकल रहा हो तो Cleaning Blade, Drum या Waste Toner System की जाँच अवयश्य करनी पड़ सकती है।
Cleaning Blade खराब होने के कारण
01. लंबे समय तक उपयोग :-
लगातार प्रिंटिंग के कारण Blade की Edge धीरे -धीरे टूट सकती है।
02. खराब क्वालिटी की Blade :-
Low-quality Cleaning Blade का मटेरियल और Edge Finish सही नहीं होने के कारण उसकी परफॉरमेंस कम हो सकती है।
03. गलत इंस्टालेशन :-
Blade को गलत तरीके या सही एंगल पर इंस्टॉल करने से OPC Drum पर उचित प्रेशर नहीं बन पाता है।
04. Toner की खराब क्वालिटी :-
सस्ता या घटिया टोनर क्लीनिंग ब्लेड और OPC Drum पर अतिरिक्त तनाव डाल सकता है।
05. डस्ट और कंटैमिनेशन :-
प्रिंटर कार्ट्रिज के अंदर डस्ट, पेपर के कुछ बुरादे जमा होने से Blade की परफॉरमेंस खराब हो सकती है।
06. OPC Drum की ख़राब स्थिति :-
ड्रम की सतह डैमेज या scratched है तो केवल क्लीनिंग ब्लेड बदलने से समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकती।
Cleaning Blade बदलने से पहले क्या जांचें?
Cleaning Blade बदलने से पहले समस्या का सही निदान करना जरुरी है।
✅ प्रिंट पर किस प्रकार की समस्या है?
✅ क्या प्रॉब्लम सभी पेज पर आ रही है?
✅ टोनर कार्ट्रिज कम्पेटिबल है या नहीं?
✅ Waste Toner चैम्बर भरा हुआ तो नहीं है?
✅ क्या डिफेक्ट एक निश्चित दुरी पर रिपीट हो रहा है?
✅ OPC Drum की condition कैसी है ?
✅ Cartridge में टोनर लीकेज तो नहीं है?
अगर समस्या केवल Cleaning Blade की है तब ही ब्लेड रिप्लेसमेंट करना ठीक रहेगा।
Laser Printer Cleaning Blade कैसे बदलें?
Cleaning Blade बदलना बिल्कुल आसान है यह कार्ट्रिज मॉडल पर निर्भर करता है। Toner Cartridge में डिजाईन अलग हो सकता है।
स्टेप 1 :- Toner कार्ट्रिज निकालें
प्रिंटर बंद करें और टोनर कार्ट्रिज को आसानी से बाहर निकालें।
स्टेप 2 :- कार्ट्रिज खोलें
कार्ट्रिज के screws या लॉकिंग मैकेनिज्म को सावधानी से खोलें।
स्टेप 3 :- OPC Drum हटाएं
अगर डिज़ाइन के अनुसार आवश्यक हो तो OPC Drum को सावधानी के साथ हटाएँ। OPC Drum की सतह को हाथ से सीधे छूने से बचें।
स्टेप 4 :- पुरानी क्लीनिंग ब्लेड निकालें
Cleaning Blade के screws को खोलकर ब्लेड को निकालें।
स्टेप 5 :- Waste Toner को साफ करें
Waste Toner Chamber में जमा टोनर को सावधानी के साथ साफ करें। Toner को वैक्यूम क्लीनर से साफ करने से बचें क्योंकि टोनर के पार्टिकल्स हवा में उड़ कर फैल सकते है।
स्टेप 6 :- नई ब्लेड इनस्टॉल करें
नई क्लीनिंग ब्लेड को सही रूप से लगायें। ब्लेड के screws को सामान रूप से कसें।
स्टेप 7 :- OPC Drum की जाँच करें
Drum की सतह पर स्क्रैचेस, मार्क्स या डैमेज दिखाई दे तो Drum भी चेंज कर दें।
स्टेप 8 :- कार्ट्रिज Reassemble करें
सभी उपकरण को सही स्थिति में लगाकर कार्ट्रिज को बंद करें।
स्टेप 9 :- Test प्रिंट करें
कार्ट्रिज को प्रिंटर में लगाकर टेस्ट पेज या कुछ डाक्यूमेंट्स प्रिंट करें। प्रिंट क्वालिटी ठीक है तो क्लीनिंग ब्लेड रिप्लेसमेंट सही माना जा सकता है।
Cleaning Blade को साफ़ कैसे करें?
Cleaning Blade को अलग से साफ करना आवकश्यक नहीं होता। ब्लेड में केवल हल्का टोनर लगा है तो कम्पेटिबल मेंटेनेंस procedure के अनुसार जाँच किया जा सकता है। अगर ब्लेड की कोर घिस गई है या मुड़ गई है या डैमेज हो तो उसे साफ करने के बजाय रिप्लेस करना अच्छा होता है।
ब्लेड को तेज वस्तु से स्क्रैप करना या उसकी edge को हाथ से रगड़ना ठीक नहीं है।
Cleaning Blade खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
यदि आप Laser Printer Cleaning Blade खरीद रहे हैं तो केवल नाम देखकर ब्लेड न खरीदें।
खरीददारी करने से पहले इन बातों को जरूर जाँचे :-
प्रिंटर मॉडल
ब्लेड आपके प्रिंटर या टोनर कार्ट्रिज मॉडल के साथ कम्पेटिबल होने चाहिए।
कार्ट्रिज मॉडल
कई बार एक ही प्रिंटर सीरीज में अलग -अलग कार्ट्रिज versions हो सकते हैं।
ब्लेड मटेरियल
ब्लेड का मटेरियल अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए।
ब्लेड Edge
ब्लेड की Edge साफ, स्मूथ और यूनिफार्म होनी चाहिए।
मैन्युफैक्चरर ब्रांड
विश्वसनीय मैन्युफैक्चरर या टोनर पार्ट्स सप्लायर से खरीदना बेहतर होता है।
कम्पेटिबिलिटी
प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में दिए गए कम्पेटिबल कार्ट्रिज मॉडल्स को जरूर चेक करें।
Cleaning Blade और Doctor Blade में अंतर
Laser टोनर कार्ट्रिज में क्लीनिंग ब्लेड और Doctor Blade दोने महत्त्वपूर्ण कंपोनेंट्स है, लेकिन दोनों का काम अलग है।
Cleaning Blade और Wiper Blade क्या एक ही है?
सभी लेज़र प्रिंटर कार्ट्रिज में Cleaning Blade को ही Wiper Blade भी कहा जाता है। इसका कारण यह है की ब्लेड OPC Drum की सतह से ज्यादा टोनर को क्लीन करती है। कार्ट्रिज के अलग-अलग डिजाईन हो सकती है। अतः रिप्लेसमेंट पार्ट खरीदते समय केवल नाम पर निर्भर न रहें और अपने कार्ट्रिज मॉडल की कम्पेटिबिलिटी जरूर जांचें।
Cleaning Blade की लाइफ कितनी होती है ?
Cleaning Blade की कोई निर्धारित लाइफ सभी प्रिंटर्स के लिए नहीं होती है।
इसकी लाइफ कई सीमाओ पर निर्भर करती है :
✔ प्रिंटिंग वॉल्यूम
✔ टोनर क्वालिटी
✔ OPC Drum क्वालिटी
✔ कार्ट्रिज डिजाईन
✔ प्रिंटर मॉडल
✔ कार्ट्रिज Refilling की क्वालिटी
✔ मेंटेनेंस
अगर प्रिंट क्वालिटी प्रॉब्लम दिखाई दे रहा है तभी Cleaning Blade रिप्लेसमेंट करना उचित है।
Cleaning Blade को लंबे समय तक सही रखने के टिप्स
01. कम्पेटिबल टोनर का इस्तेमाल करें
आप अपने प्रिंटर और कार्ट्रिज के लिए अच्छी क्वालिटी का टोनर इस्तेमाल करें।
02. ख़राब टोनर से बचें
बहुत ख़राब क्वालिटी का टोनर कार्ट्रिज कंपोनेंट्स पर अतिरिक्त दबाव पैदा कर सकता है।
03. Cartridge को साफ़ रखें
कार्ट्रिज में डस्ट और पेपर पार्टिकल्स जमा न होने दें।
04. OPC Drum को सावधानी से रखें
Drum की photosensitive को सीधे हाथ से न छूए और तेज रोशनी में लंबे समय तक न रखें।
05. जबरदस्ती Blade न मोड़े
Cleaning Blade को इंस्टालेशन के दौरान bend करने से बचें।
06. सही टूल्स का उपयोग करें
कार्ट्रिज सर्विसिंग के लिए जरुरी टूल्स का इस्तेमाल करें।
07. प्रशिक्षित तकनीशियन की मदद लें
यदि आपको कार्ट्रिज खोलने का अनुभव नहीं है तो तकनीशियन से सर्विसिंग करवाना बेहतर है।
क्या Cleaning Blade बदलने से प्रिंट क्वालिटी हमेशा ठीक हो जाती है?
नहीं - यह बिल्कुल जरुरी नहीं है।
प्रिंट क्वालिटी ख़राब होने के कई वजह हो सकते है जिसमें :-
✅ OPC Drum
✅ Toner
✅ PCR Roller
✅ Magnetic Roller
✅ Doctor Blade
✅ Cleaning Blade
✅ Fuser Unit
अतः केवल प्रिंट देखकर तुरंत Cleaning Blade को दोष देना उपयुक्त नहीं है। सही उपचार के बाद ही कॉम्पोनेन्ट replace करना उचित है।
Laser Printer Cleaning Blade की कीमत
Cleaning Blade की कीमत उसके प्रिंटर मॉडल, कार्ट्रिज मॉडल, ब्रांड, क्वालिटी और सप्लायर के अनुसार अलग-अलग होती है। कम्पेटिबल और ब्लेड्स की कीमत अलग हो सकती है, जबकि हाई क्वालिटी रिप्लेसमेंट पार्ट्स की कीमत अधिक हो सकती है। खरीदने से पहले सभी चीजों को प्राथमिकता देना बेहतर है।
Cleaning Bladeखरीदने के लिए ऑनलाइन सर्च करते समय क्या लिखें?
यदि आप ऑनलाइन Cleaning Blade खोज रहे हैं तो अपने कार्ट्रिज मॉडल के अनुसार सर्च करें।
जैसे :-
☑ HP 88A Cleaning Blade
☑ HP 12A Cleaning Blade
☑ Laser Printer OPC Drum Cleaning Blade
☑ Toner Cartridge Wiper Blade
इससे कम्पेटिबल पार्ट्स खोजने में आसानी हो जाती है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्र. 01. Laser प्रिंटर Cleaning Blade क्या है?
Laser प्रिंटर Cleaning Bladeएक कार्ट्रिज का उपकरण है, जो OPC Drum की सतह से प्रिंटिंग के बाद बचा हुआ टोनर हटाने का काम करता है।
प्र. 02. Cleaning Blade को वाइपर ब्लेड क्यों कहते हैं?
यह OPC Drum की सतह से अनचाहे टोनर को वाइप करके हटाती है इसलिए इसे वाइपर ब्लेड के नाम से भी जाना जाता है।
प्र. 03. Cleaning Blade खराब होने पर क्या होता है?
प्रिंट पेज पर काली लाइन, टोनर मार्क, ग्रे बैकग्राउंड जैसी समस्या दिखाई देती है।
प्र. 04. क्या Cleaning Blade घर पर बदली जा सकती है?
अगर आपको टोनर कार्ट्रिज खोलने और उसके कंपोनेंट्स की जानकारी है तो आप उसे आसानी से बदल सकते है। अनुभव ना होने पर तकनीशियन की मदद लेना जरुरी होता है।
प्र. 05. Cleaning Blade कितने pages तक चलती है?
इसकी कोई निश्चित लाइफ नहीं है। यह कार्ट्रिज डिजाईन, टोनर क्वालिटी, प्रिंटिंग वॉल्यूम और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करती है।
निष्कर्ष
Laser प्रिंटर Cleaning Blade टोनर कार्ट्रिज का एक छोटा सा और बहुत ही जरुरी कॉम्पोनेन्ट है। इसका प्रमुख कार्य OPC Drum से बचा हुआ टोनर को हटाना है और Drum को अगली प्रिंटिंग चक्र के लिए रेडी रखना है। अगर क्लीनिंग ब्लेड सही तरीके से काम नहीं करती है तो प्रिंट क्वालिटी ख़राब हो सकती है और पेपर पर काली लाइन अनवांटेड मार्क्स, ग्रे बैकग्राउंड या repeating defects दिखाई पड़ सकता है।
सभी प्रिंटिंग प्रॉब्लम का कारण Cleaning Blade नहीं होता है। अतः किसी भी पार्ट्स को बदलने से पहले OPC Drum, PCR Roller, Doctor Blade और toner की सही जाँच करनी चाहिए।
यदि आप टोनर कार्ट्रिज refilling या प्रिंटर मेंटेनेंस करते हैं, तो अच्छी क्वालिटी की कम्पेटिबल Cleaning Blade का उपयोग करें और इंस्टालेशन के दौरान OPC Drum और Blade Edge को सावधानीपूर्वक हैंडल करें।
Print Expert Hub पर Laser Printer, Toner Cartridge, OPC Drum, Cleaning Blade, प्रिंटर पार्ट्स, Buying Guides और प्रिंटिंग टिप्स से जुडी उपयोगी जानकारी पढ़ते रहें।
"धन्यवाद"

