Printer की Print Speed कैसे चुनें?
Monochrome Laser Printer खरीदते समय Print Speed यानी प्रिंटिंग स्पीड एक बहुत ही महत्वपूर्ण फीचर में से एक है। यह हमें बताती है कि प्रिंटर एक मिनट में कितने पेज प्रिंट कर सकता है। इसे सामान्यतः PPM (Pages Per Minute) में मापा जाता है। सही Print Speed चुनने से आपका समय काफी बचता है और प्रिंटिंग का काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जाता है।
✅ घर पर इसका सामान्य उपयोग
यदि आपको घर पर कभी-कभी नोट्स, बिल, इनवॉइस, आवेदन आदि या कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट प्रिंट करने होते हैं तो 15–20 PPM की स्पीड वाला प्रिंटर आपके लिए पर्याप्त सिद्ध हो सकता है। ऐसे उपयोग के लिए बहुत तेज प्रिंटर भी खरीदना आपको जरूरी नहीं है। बल्कि आप अपनी जरुरत के हिसाब से अपने लिए प्रिंटर खरीदें।
✅ विद्यार्थियों के लिए
विद्यार्थियों को असाइनमेंट, प्रोजेक्ट, नोट्स और अध्ययन सामग्री काफी मात्रा में प्रिंट करनी होती है। यदि प्रिंटिंग की मात्रा लगभग सामान्य है, तो 20–25 PPM वाला Monochrome Laser Printer आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
✅ ऑफिस और बिजनेस के लिए
ऑफिस, दुकान या बिजनेस में आपको रोजाना बहुत अधिक मात्रा में डॉक्यूमेंट प्रिंट करने पढ़ते हैं। ऐसे में 25–40 PPM या उससे अधिक स्पीड वाला प्रिंटर आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। इससे बड़ी संख्या में पेज प्रिंट करने में समय की बचत होती है कम समय में प्रयाप्त रिजल्ट मिल जाता है।
✅ PPM के साथ अन्य बातें भी देखें
आपको केवल PPM देखकर ही प्रिंटर को न खरीदें। बल्कि पहला पेज निकलने का समय, प्रिंटिंग की क्वालिटी और लगातार प्रिंट करने की क्षमता भी अवश्य देखें। कुछ प्रिंटर पहली कॉपी निकालने में कुछ अधिक समय ले लेते हैं।
निष्कर्ष
Printer की प्रिंट स्पीड आपको अपनी जरूरत के अनुसार ही चुननी चाहिए। सामान्य घरेलू उपयोग के लिए 15–20 PPM, विद्यार्थियों के लिए 20–25 PPM और अधिक प्रिंटिंग वाले ऑफिस के लिए 25–40 PPM या उससे अधिक स्पीड उपयोगी हो सकती है। सही PPM स्पीड वाला प्रिंटर समय और बजट दोनों के लिए बहुत शानदार रहता है। इसमें किसी प्रकार का कोई शक नहीं है।



