मोनोक्रोम लेज़र प्रिंटर क्या है?
अधिकांश आज भी बहुत से घर, स्कूल ऑफिस छोटे बिजनेस तथा कॉलेज में बहुत बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट बहुतायात मात्रा में प्रिंट किए जाते हैं जब हम सभी को मुख्य रूप से जरुरी ब्लैक एंड व्हाइट टेक्स्ट प्रिंटिंग की होती है तो मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर एक बहुत जरूरी विकल्प बन जाता है मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर की खास बात टेक्स्ट, डॉक्युमेंट, रिपोर्ट्स, फॉर्म्स, स्कूली डॉक्यूमेंट, प्रोजेक्ट, ऑफिस डॉक्यूमेंट, इनवॉइस आदि की प्रिंटिंग के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें कलर प्रिंटिंग की सुविधा नहीं मिलती है। यह मुख्य रूप से ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटिंग करता है।
परिचय
मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर एक ऐसा प्रिंटर है जो केवल काले और सफेद रंग में प्रिंट करता है। इसे ब्लैक एंड वाइट लेजर प्रिंटर भी कहा जाता है। इसमें प्रिंट करने के लिए स्याही की जगह टोनर पाउडर का प्रयोग किया जाता है। ऐसे प्रिंटर में कंप्यूटर या मोबाइल द्वारा भेजे गए टेक्स्ट या डॉक्यूमेंट को पहले डिजिटल रूप में तैयार कर लिया जाता है, उसके बाद लेजर बीम की मदद से ड्रम पर प्रिंट की छाया चित्र बनाई जाती है। टोनर पाउडर ड्रम पर चिपकता है और सादे पेपर पर ट्रांसफर होकर गर्मी की सहायता से स्थाई रूप से पेपर पर चिपक जाता है। मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर की प्रिंटिंग स्पीड काफी अच्छी होती है और यह बहुत कम समय में बहुत अधिक पेज प्रिंट करने के लिए सक्षम होता है।
मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर
इसका उपयोग घर, ऑफिस, स्कूल, बैंक और दुकानों में डॉक्यूमेंट बिल, रिपोर्ट्स, इनवॉइस और अन्य टेक्स्ट दस्तावेज आदि प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रिंटर की खासियत यह है कि यह साफ और क्लीन टेक्स्ट प्रिंट करने में सहायता करता है। यदि आपको मुख्य रूप से काले और सफेद डॉक्यूमेंट प्रिंट करने हैं तो मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर एक शानदार और अच्छा विकल्प आपके लिए साबित हो सकता है।
निष्कर्ष
कुल मिलकर मोनोक्रोम लेज़र प्रिंटर तेज भरोसेमंद और शार्प ब्लैक एंड वाइट प्रिंटिंग के लिए एक उपयोगी विकल्प है। इसमें स्याही की जगह टोनर पाउडर का उपयोग होता है और लेज़र तकनीक की मदद से टेक्स्ट हुआ डॉक्यूमेंट को स्पष्ट एवं साफ़ रूप से प्रिंट किया जाता है। अच्छी प्रिंटिंग स्पीड और अधिक मात्रा में पेज प्रिंट करने की क्षमता के कारण यह घर, ऑफिस, स्कूल बैंक और दुकानों जैसे स्थानों के लिए बहुत उपयोगी है। यदि आपकी मुख्य रूप से काले और सफेद टेक्स्ट प्रिंट की है तो मोनोक्रोम प्रिंटर पर आप विचार विमर्श कर सकते है।
