Laser Printer OPC Drum क्या है?
परिचय
OPC Drum क्या होता है?
OPC का पूरा नाम है - Organic Photo Conductor Drum इसे Photoconductor भी कहा जाता है। यह एक बेलनाकार भाग होता है जिसकी सतह विशेष प्रकाश संवेदनशील (Photosensitive) सामग्री से बनी होती है। Laser Printer में बनने वाली पूरी इमेज सबसे पहले इसी Drum पर तैयार होती है।
OPC Drum कहाँ होता है?
OPC Drum सामान्यतः टोनर कार्ट्रिज के अंदर या अलग Drum Unit में होता है। कुछ प्रिंटरों में टोनर और ड्रम एक साथ होते हैं जबकि कुछ मॉडलों में दोनों अलग -अलग होते हैं।
OPC Drum कैसे काम करता है?
लेज़र प्रिंटिंग की प्रक्रिया निम्न चरणों में होती है :
01. चार्जिंग - Drum की पूरी सर्फेस पर समान इलेक्ट्रिकल चार्ज दिया जाता है।
02. Laser Exposure - लेज़र Beam केवल आवश्यक स्थानों पर चार्ज हटाती है। यहीं से इमेज बनना शुरू होती है।
03. Developing - टोनर पाउडर केवल उन्ही स्थानों पर चिपकता है जहाँ चार्ज मौजूद होता है।
04. Transfer - पेपर ड्रम के संपर्क में आता है। इमेज पेपर पर ट्रांसफर हो जाती है।
05. Fusing - हीट रोलर को पेपर पर स्थायी रूप से चिपका देता है।
06. Cleaning - क्लीनिंग ब्लेड बचा हुआ टोनर हटाती है। इसके बाद ड्रम अगली प्रिंटिंग के लिए तैयार हो जाता है।
OPC Drum के मुख्य भाग
Photosensitive Coating
Aluminum Cylinder
Gear
Drum Shaft
Protective Layer
OPC Drum का रंग हरा क्यों होता है?
अधिकांश OPC Drum
Green
Blue
Purple
रंग के दिखाई देते हैं।
OPC Drum Green Coating सबसे अधिक उपयोग की जाती है क्योंकि यह लेज़र लाइट के प्रति अधिक संवेदनशील होती है।
OPC Drum की लाइफ कितनी होती है?
लगभग
10,000 pages
15,000 pages
20,000 pages
30,000 pages
मॉडल के अनुसार अलग-अलग होती है। कुछ प्रीमियम ड्रम 50,000 पेज तक भी चल जाते है।
OPC Drum ख़राब होने के संकेत
नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें तो ड्रम बदलने की आवयश्कता हो सकती है।
01. ब्लैक लाइन
हर पेज पर समान स्थान पर लाइन।
02. रेपीटेड मार्क्स
एक ही निशान बार -बार दिखाई देना।
03. घोस्ट प्रिंटिंग
पहले वाले पेज की हलकी छाया।
04. ग्रे बैकग्राउंड
पूरे पेज पर हल्का ग्रे कलर।
05. फेडेड प्रिंट
प्रिंट हलकी आने लगती है।
06. वाइट स्पॉट्स
कुछ स्थान बिल्कुल खाली रह जाते हैं।
07. टोनर लीक
ड्रम डैमेज होने पर टोनर फ़ैल सकता है।
OPC Drum ख़राब क्यों होता है?
मुख्य कारण :-
अधिक उपयोग
स्क्रैच
डायरेक्ट सनलाइट
मॉइस्चर
डस्ट
Low Quality टोनर
गलत Refilling
OPC Drum की सफाई कैसे करें?
ध्यान में रखें :-
अल्कोहल का उपयोग न करें।
सही तरीका अपनाएं :-
सॉफ्ट Microfiber क्लॉथ से सफाई करें।
सूखा कपड़ा से
एयर ब्लोअर से धीरे -धीरे साफ़ करें।
ड्रम सरफेस को हाथों से न छुएं।
OPC Drum बदलने की आवश्यकता कब होती है?
टोनर बदलने के बाद भी प्रिंट ख़राब आ रही है
ड्रम में स्क्रैच लगा हो
प्रिंटर वार्निंग दे
प्रिंट क्वालिटी लगातार ख़राब रहे
तब ड्रम निश्चित रूप से बदल देना चाहिए।
OPC Drum बदलने की प्रक्रिया
01. प्रिंटर बंद करें।
02. कार्ट्रिज बाहर निकालें।
03. पुराना ड्रम निकालें।
04. नया ड्रम लगायें।
05. कार्ट्रिज Assemble करें।
06. टेस्ट प्रिंट निकालें।
OPC Drum की सुरक्षा कैसे करें?
धूप से बचाएँ।
हाथ से सरफेस न छुएं।
अच्छे टोनर का उपयोग करें।
डस्ट फ्री जगह पर रखें
समय पर कार्ट्रिज साफ़ करें।
ओरिजिनल और कम्पेटिबल OPC Drum में अंतर
ओरिजिनल कम्पेटिबल
अधिक टिकाऊ किफायती
कीमत अधिक कीमत कम
बेहतर प्रिंट क्वालिटी गुणवत्ता ब्रांड पर निर्भर
मैन्युफैक्चरर वारंटी वारंटी सीमित
OPC Drum बदलने के फायदे
डार्क प्रिंट
शार्प टेक्स्ट
बेटर ग्राफ़िक्स
कम टोनर Waste
प्रिंटर लाइफ बढ़ती है
कौन -कौन से प्रिंटर OPC Drum का उपयोग करते हैं?
FAQ
Q1. क्या OPC Drum और टोनर अलग होते हैं?
हाँ - टोनर पाउडर होता है जबकि ड्रम इमेज बनाता है।
Q2. क्या ड्रम के बिना टोनर काम करेगा?
नहीं - दोनों मिलकर प्रिंटिंग करते हैं।
Q3. क्या ड्रम रिफिल होता है?
नहीं - इसे रेप्लेस किया जाता है।
Q4. ड्रम कितने समय तक चलता है?
लगभग - 10000 - 25000 पेज
Q5. ड्रम ख़राब होने पर क्या होगा?
ब्लैक लाइन्स, ग्रे बैकग्रॉउण्ड, Ghost इमेज, खराब प्रिंट क्वालिटी
निष्कर्ष
लेज़र प्रिंटर का OPC Drum प्रिंटिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसकी गुणवत्ता सीधे प्रिंट की स्पष्टता और विश्वसनीयता को प्रभावित करती है। आप उच्च गुणवत्ता वाला टोनर उपयोग करें, ड्रम को धूप और धूल से बचाएं तथा समय -समय पर उसका निरीक्षण करें, तो उसकी आयु बढ़ सकती है और प्रिंटर लम्बे समय तक बेहतर प्रदर्शन करेगा।

